logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई श्री जगदीश प्रसाद किसान अध्यक्ष किसानों समस्याओं के निस्तारण हेतु मांग पत्र दिया गया

भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई भानपुर के द्वारा दिनांक 19/5/25 को तहसील अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद किसान के अध्यक्षता में किसानों के समस्याओं के निस्तारण हेतु मांग पत्र दिया गया परंतु उक्त समस्याओं का निस्तारण संबंधित कर्मचारी अधिकारी द्वारा नहीं किया गया
विषय (१) तहसील क्षेत्र अंतर्गत किसानों के वसीयत वरासत का कार्य जो वर्षों से लंबित है अभिलंब कराया जाना न्याय संगत है।
(२) राजस्व की भूमि पैमाइश में हल्का लेखपाल द्वारा फर्जी वह मनगढ़ंत स्पॉट मोमो दर्शाकर किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जाता है। इसकी जांच करवाया जाना न्याय संगत है जैसे की ग्राम भौंखारी, ग्राम पकरी, ग्राम मोती, आदि
(३) राजस्व ग्राम औंडजंगल में जल निगम के द्वारा वर्षों से ट्यूबल लगा है परंतु अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई है

उक्त मांग उप जिलाधिकारी महोदय से किया गया जिसका अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ

जो कि 29/01/26से भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई भानपुर के द्वारा तहसील प्रांगण में धरना किया जा रहा है उक्त मांग पत्र का निस्तारण ना होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा
जगदीश प्रसाद किसान


19
1015 views

Comment