logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा स्तरीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन आज भाटापारा मे........

विधान सभा स्तरीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज भाटापारा में

भाटापारा::- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा द्वारा विधानसभा स्तरीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज 14 मार्च शनिवार को पद्मा रिसॉर्ट भाटापारा में आयोजित किया गया है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन देंगे साथ ही उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को सम्मानित करेंगे l
आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में
निगम मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यगण ब्लाक काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,प्रदेश कांग्रेस,ज़िला कांग्रेस,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, किसान काँग्रेस,मछुवारा कांग्रेस,आदिवासी कांग्रेस,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,इंटक काँग्रेस, सेवादल,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, गोठान समिति के पूर्व सदस्य,सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष,राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पूर्व सदस्य गण,बूथ,सेक्टर,मंडल अध्यक्ष जनपद ,ज़िला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, संगठन के पूर्व पदाधिकारी,पूर्व जिला जनपद सदस्य-पदाधिकारीगण, पूर्व पार्षदगण सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन को इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आमंत्रित किया गया हैं। इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस जनों में काफी उत्साह बना हुआ है।

40
1453 views

Comment