logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में युवा वकील दंपति की मौत, 6 माह का मासूम चमत्कारिक रूप से बचा

पटना: एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पटना उच्च न्यायालय के युवा वकील दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका मात्र 6 महीने का मासूम बेटा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। यह घटना चार दिन पहले उस समय हुई जब दंपति सिलीगुड़ी से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर और उनकी पत्नी अधिवक्ता वैष्णवी ठाकुर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दंपति का 6 माह का बेटा भी उसी गाड़ी में मौजूद था, लेकिन वह अपनी मां की गोद में नहीं बल्कि उसकी देखभाल के लिए रखी गई आया ईश्वरीय मां की गोद में था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान आया ईश्वरीय मां बच्चे को गोद में लिए गाड़ी से दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन बच्चे को अपनी गोद से अलग नहीं होने दिया। इसी वजह से मासूम की जान बच गई। इस घटना को लोग ईश्वर की अद्भुत लीला मान रहे हैं।

मृतक अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर के पिता अजय ठाकुर पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ और चर्चित क्रिमिनल वकील हैं। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे परिवार और कानूनी जगत में शोक की लहर है।

परिजनों और परिचितों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए बच्चे के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह घटना एक बार फिर जीवन की अनिश्चितता और ईश्वर की अद्भुत व्यवस्था को दर्शाती है।

4
26 views

Comment