logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सैल्यूट तिरंगा राजस्थान संगठन ने निशू मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती निशू मिश्रा को सैल्यूट तिरंगा राजस्थान संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.एम. पालीवाल ने बताया कि श्रीमती निशू मिश्रा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रियता और समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रीमती मिश्रा विभिन्न संस्थाओं और संगठनों में भी अलग-अलग पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रही हैं और समाज के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी इसी लगन, निष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. पालीवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने भी श्रीमती निशू मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 🇮🇳💐

21
717 views

Comment