logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्र ग्राम दिवारी, जनपद हरदोई में सम्राट अशोक क्लब द्वारा रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन

हरदोई जनपद के राष्ट्र ग्राम दिवारी में अलविदा की नमाज़ के अवसर पर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए सम्राट अशोक क्लब की ओर से एक विशेष रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सम्राट अशोक क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० बृजमोहन लाल मौर्य ने अपनी टीम के साथ किया।
इस अवसर पर मदरसे में रोज़ा रखे हुए मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। सम्राट अशोक क्लब की टीम ने स्वयं उपस्थित रहकर रोज़ेदारों को इफ्तार करवाया और सभी के साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और एकता को बढ़ावा देते हैं। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि हम सब भारतीय हैं और हमारा देश विविधता में एकता का प्रतीक है।
डा० बृजमोहन लाल मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक क्लब हमेशा मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने बताया कि समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, रोज़ेदारों और सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने मिलकर देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
अंत में सभी ने एक स्वर में कहा —
“जय भारत।”

0
68 views

Comment