logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागौर के जिला साक्षरता अधिकारी लामरोड़ ने दहेज और दिखावे जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का अनुकरणीय प्रयाश किया।

नागौर के जिला साक्षरता अधिकारी अर्जुनराम लोमरोड ने दहेज और दिखावे जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का अनुकरणीय प्रयाश किया। पुत्र महावीर (सूचना सहायक) की शादी व्याख्याता सविता मिर्धा पुत्री रामसिंह मिर्धा निवासी कुचेरा हाल हाउसिंग बोर्ड (सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक) के साथ बिना दहेज के हुई जिसमें दहेज केवल 100 रुपये नारियल ही स्वीकार किया।इसी के साथ पडला शादी से दो दिन पहले पहुंचा दिया ताकि दिखावे की परंपरा को हतोत्साहित किया जा सके।
वर वधु को आशीर्वाद देने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आरुषि मलिक,पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, पी एच ई डी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड,पदम श्री हिमताराम भांबू डेगाना के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा,एस डी एम गोविंद सिंह भींचर,बीजेपी के जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया,जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़,मुंडवा के पूर्व प्रधान सुखराम फ़िरोदा और राजेंद्र फ़िरोदा,नागौर के पूर्व प्रधान भैरा राम धुंधवाल,अर्जुनराम मेहरिया,पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा रणवीर चौधरी जिला सांख्यिकी अधिकारी रामकुमार राव,अल्पसंख्यक अधिकारी गोपाल जीनगर,जाट समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ शंकरलाल जाखड़,एडिशनल सीएमओ डॉ रामकिशोर सारण, डॉ शीशराम चौधरी,बीसीएमओ डेगाना डॉ मेहराम महिया,मुंडवा के बी सी एम ओ डॉ राकेश सिरोही, श्री नाथूराम मिर्धा ट्रस्ट के अध्यक्ष मेहराम नंगवाडिया,जिला उद्योग के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा,मुंडवा के पूर्व सभापति घनश्याम सदावत्त,खींवसर प्रधान पति जगदीश बीडियासर,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाघाराम जांगू और रामप्रकाश विश्नोई आदि आशीर्वाद देने पहुंचे हजारों ने बिना दहेज शादी करने और दिखावे को हतोत्साहित करने की प्रशंसा की। इसी तरह 2022 में अर्जुनराम के बड़े पुत्र महेंद्र की शादी सीडीपीओ मिंटू चौधरी के साथ हुई उसमें भी दहेज नहीं लिया।
सादर
अर्जुन राम लोमरोड

28
2008 views

Comment