logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: जनपद के पटेहरा कला में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी का कदम, जमीला बेगम को मिला महिला लीडर का दायित्व


महिला सशक्तिकरण की दिशा में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी का कदम, जमीला बेगम को मिला महिला लीडर का दायित्व
मिर्जापुर: जनपद के पटेहरा कला में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए जमीला बेगम को महिला लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज राणा और भावी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र की मौजूदगी में दी गई।
इस अवसर पर जमीला बेगम ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

2
5 views

Comment