logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज विकास भवन में बृहस्पतिवार को ऑडिट अनुपालन प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा रिपोर्ट 13 मार्च 2026 कृष्ण कुमार पाठक खबर हलचल न्यूज़, aimamedia,

13 मार्च 2026 विकास भवन में बृहस्पतिवार को ऑडिट अनुपालन प्रगति की समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया।
ऑडिट अनुपालन प्रगति संतोषजनक न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराज की जताते हुए संबंधित 10 सचिवों को नोटिस जारी करने का निर्देश डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को दिया।
जिला आदित्य अधिकारी व ऑडियो पंचायत की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप ने पाया कि 2017-18 से वर्ष 2023 -24 तक कुल 502 प्रस्तर अब तक लंबित है। अनुपालन आख्या ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंधित सहायक विकास अधिकारी की तरफ से नहीं भेजी गई एक सप्ताह समय देते हुए कड़ाई से निर्देशित किया अगले बृहस्पतिवार की बैठक तक अनुपालन आख्या प्राप्त नहीं मिलती तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी साथ ही निर्देशित किया कि जो धनराशि जमा की जा सकती है उसे धनराशि को तत्काल जमा करते हुए डीपीआर तो कार्यालय को सूचित करें।
डीपीआरओ ने समीक्षा बैठक में निर्देशों अनुसार नोटिस जारी किया।

15
5137 views

Comment