logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर के कछवा में युवक की हालत बिगड़ी, कुत्ते की तरह भौंकने की चर्चा से इलाके में दहशत


मिर्जापुर के कछवा में युवक की हालत बिगड़ी, कुत्ते की तरह भौंकने की चर्चा से इलाके में दहशत
मिर्जापुर: जनपद के कछवा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जानकारी के अनुसार करीब चार महीने पहले युवक को कुत्ते ने काट लिया था। रैबीज से बचाव के लिए उसे दो इंजेक्शन लगाए गए थे, लेकिन तीसरे इंजेक्शन में लापरवाही हो गई, जिसके कारण समय पर पूरा इलाज नहीं हो पाया।
युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद समय पर रैबीज के सभी टीके लगवाना बेहद जरूरी होता है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है।

43
1201 views

Comment