मानगो की मेयर सुधा गुप्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी श्राद्धकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
मानगो: ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता एवं सम्मानित अभिभावक श्री दशरथ चौबे के बड़े भाई के निधन के बाद आयोजित श्राद्धकर्म में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।