logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोरा जेल में लगाया गया एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर

जौरा जेल में लगाया गया एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस सेमिल के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा उप जेल जौरा में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेंद्र सिंह भदोरिया, न्यायाधीश श्री आशीष शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा सहायक जेल अधीक्षक श्री बाबूलाल माहौर, डॉ. अनिल राजपूत, आईसीटीसी के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर मोजूद थे।
शिविर के दौरान बंदियों को जागरूक करते हुए एचआईवी संक्रमण होने के चार कारणों को विस्तार से समझाया एवं एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को एआरटी की दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी दी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

40
941 views

Comment