logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चयन पर डा पुनिया को भावपूर्ण विदाई

चयन पर डॉ. मोनिका पूनिया को भावपूर्ण विदाई

गोगामेड़ी (विनोद खन्ना) निकटवर्ती ग्राम नेठराना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेठराना में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मोनिका पूनिया का नीट पीजी 2025 में चयन होने पर चिकित्सा संस्थान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. मोनिका पूनिया पिछले लगभग तीन वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेठराना में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मरीजों की सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया। उनकी मेहनत और लगन के कारण अस्पताल में उपचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार सरल और संवेदनशील रहा, जिसके कारण वे मरीजों और कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।
विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने डॉ. मोनिका पूनिया का साफा पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मरीजों के हित को सर्वोपरि रखा और अस्पताल परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे।
समारोह के अंत में डॉ. मोनिका पूनिया ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेठराना में बिताया गया समय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अनुभव रहेगा। यहां से मिले सहयोग और स्नेह को वे हमेशा याद रखेंगी।
इस अवसर पर चिकित्सा संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी गोपीचंद, नर्सिंग अधिकारी मुकेश दहिया, अरविंद, प्रमोद, हरीश, विनोद कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुखदा, रोशनी, मनु शर्मा, विमला, सीमा, अनीता, सुमन तथा अन्य कार्मिक अनिल, कमलेश, अमित, कांता आदि उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने डॉ. मोनिका पूनिया को उनके आगामी अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

2
431 views

Comment