मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुरैना जिले की 331266 लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 49,01,38,800 रूपए की राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले की 331266 लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 49,01,38,800 रूपये की राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर के घाटीगांव में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत सिंगल क्लिक से 34वीं क़िस्त की राशि हितग्राही बहनों के खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर जिले के घाटीगांव में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से मार्च 2026 माह की किस्त 1500 रूपये की राशि अंतरित की।
मुरैना जिले की 3 लाख 31 हजार 266 लाड़ली बहनों को 49 करोड़ 1 लाख 38 हजार 800 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh