हुनर का हाट-6.0 प्रारंभ , पहले दिन ही उमड़ी भीड़
विमेंस विंग्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हुनर का हाट-6.0 का शुक्रवार को सनशाइन एंड स्माइल की थीम पर राधा रमण मेला ग्राउंड पर आगाज हुआ।
मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सीईओ शंभूदयाल मीणा व भवानीमंडी एसडीएम श्रद्धा गोमे ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने महिला सशक्तिरण को समर्पित हाट में सभी स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व फाउंडेशन की सभी सदस्यों ने गणपति पूजन किया। समारोह में एसपी ने विमेंस विंग्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की अभिनव पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा को उचित मंच देने के सबसे अच्छे माध्यम हैं। अध्यक्ष रश्मि टोंग्या, उपाध्यक्ष रुचि कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष अंतिमा जैन, मीडिया हेड पूनम रौतेला और डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार तक चलने वाले हुनर का हाट में इस बार लक्की कूपन, गेम्स व म्यूजिकल नाइट सहित कई आकर्षण शामिल किए गए हैं।
80 स्टॉल पर है देश-प्रदेश के उत्पाद इस बार हाट में 80 स्टॉल लगाई गई है, जहां देश-प्रदेश के कई उत्पाद उपलब्ध है। फूड, फैब्रिक, फुटवियर, विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी ,हैंडीक्राफ्ट, स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी उत्पादों की स्टॉल पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध है। हाट में पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंचीं। शाम को सोसायटी की राशि खंडेलवाल, प्रीति जाजू, प्रीति बोहरा, शेफाली अग्रवाल, दीपिका गर्ग, सोनल खंडेलवाल, मयूरी गर्ग, ऋतु पारीक, अर्पिता कोठारी और शिल्पी यादव के निर्देशन में स्थानीय संगीत प्रतिभा जयप्रकाश और मिनहाज अली की म्यूजिकल नाइट का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हर 2 घंटे में लक्की ड्रॉ निकाल कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
Aima media झालावाड़