आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में टीबी व तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का निर्णय
झालावाड़| आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 13 मार्च को ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजना के 18 पैरामीटर्स पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों को समय पर और पूर्ण निष्ठा से पूरा करने पर चर्चा की।
बैठक में प्रकृति परीक्षा, महिला किशोरियों में एनीमिया जांच, बीपी व मधुमेह जांच, तंबाकू मुक्त व टीबी मुक्त ग्राम, औषधीय पौधों की जानकारी, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, मोतियाबिंद जांच, मिजल-रुबेला मुक्त अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आरोग्य मित्र और आरोग्य सखियों को प्रशिक्षण देने एवं जन-जागरूकता के लिए स्वास्थ्य, नशामुक्ति और पॉलीथिन मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से रैली निकालने का प्रस्ताव रखा । सदस्य सचिव डॉ. सोनिका मीणा ने सहयोग का आह्वान किया।
Aima media झालावाड़