logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दोमुहानी सोनारी पार्क करोड़ों की लागत से बना पार्क बना खंडहर, सुविधाएं चोरी और तोड़फोड़ से बदहाल

न्यूज़ रिपोर्ट:
जनता के टैक्स के पैसों से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया यह पार्क आज बदहाली और लापरवाही की तस्वीर बनकर रह गया है। कभी लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए बनाए गए इस पार्क की स्थिति अब खंडहर जैसी होती जा रही है।

पार्क में बने कई नालों के ऊपर लगाए गए लोहे के ढक्कन चोरी हो चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं बाथरूम के दरवाजे तोड़ दिए गए हैं और पानी के नल भी उखाड़ लिए गए हैं। पार्क की देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे इसकी सारी सुविधाएं खत्म होती जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क बनने के बाद भी यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नियमित देखभाल और सुरक्षा के अभाव में असामाजिक तत्वों ने पार्क की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

हालत यह है कि पार्क में रहने वाले आसपास के निवासी केवल सुबह के समय ताजी हवा लेने के लिए यहां थोड़ी देर टहलने आते हैं। लेकिन पार्क की खराब स्थिति देखकर लोगों में निराशा भी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, चोरी हुई सुविधाओं को फिर से लगाया जाए और नियमित देखरेख की व्यवस्था की जाए ताकि करोड़ों की लागत से बना यह पार्क फिर से लोगों के उपयोग में आ सके।

0
68 views

Comment