logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

✍️तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी युवक की जिंदगी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; बिना बीमा और एक्सपायर कागजों का खुलासl✍️

✍️✍️✍️
जालौन। जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दहेलखंड निवासी सूर्य प्रकाश सिंह ने थाना सिरसा कलार में तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा भाई वेद प्रकाश सिंह 22 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 92 AR 2770) से ग्राम पिथऊपुर से अपने गांव दहेलखंड लौट रहा था। जब वह नियामतपुर के पास अहीवरन फ्यूल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार चालक की पहचान सुशील पाठक निवासी ग्राम अभेदेपुर के रूप में हुई है, जबकि ट्रैक्टर का मालिक आनंद पाठक उर्फ लल्लन पाठक बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रैक्टर का न तो बीमा था और न ही उसके कागजात वैध थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

मृतक के भाई सूर्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

50
2434 views

Comment