logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें - कलेक्टर

आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें - कलेक्टर

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय कैलारस का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर ने रू-ब-रू होकर लोगों की समस्याएं सुनीं

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शुक्रवार को कैलारस तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, फाइलों सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार श्री सिद्धार्थ, नायब तहसीलदार सुश्री दीप्ति खरे मौजूद थीं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय में अलमारियों में बंद रखी हुई फाइलों का भी रीडर के माध्यम से अवलोकन किया और जिन फाइलों में त्रुटि पाई गई, उन्हें शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिये। तहसील के निरीक्षण के पश्चात् कलेक्टर ने तहसील परिसर में आम लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

117
1431 views

Comment