logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़: गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों से बचें, समस्या होने पर करें शिकायत

प्रतापगढ़ जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर लेने में समस्या हो रही है तो वह संबंधित अधिकारियों या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकता है।
प्रशासन का कहना है कि कई जगहों से यह शिकायत मिल रही है कि बुकिंग और इनवॉइस जनरेट होने के बाद भी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को सीधे कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
ये हैं गैस कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर:
इंडेन गैस (Indane Gas)
टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555
भारत गैस (Bharat Gas)
टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
LPG बुकिंग नंबर: 7715012345
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और समस्या होने पर सीधे आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

3
745 views

Comment