ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज किए जाने की खबर
पुणे सूत्र
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है। आरोप है कि टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या तिरंगा ओढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते दिखाई दिए। इस घटना को लेकर पुणे के वकील वाजिद खान ने आपत्ति जताई और शिवाजीनगर पोलीस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करना प्रेवेंशन ऑफ इन्सुलट्स टु नॅशनल होनौर ऍक्ट , 1971 और फ्लॅग कोड ऑफ इंडिया के नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।