logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम विकास को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया

म.प्र. जन अभियान परिषद् अंतर्गत विकास खंड भगवानपुरा जिला खरगोन में नवांकुर संस्था नन्हेश्वर जन सेवा संस्थान द्वारा मंदिर (आश्रम) में भगवानपुरा सेक्टर का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष अवासे जिला अध्यक्ष हिन्दू युवा जन जाति ने किया !

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर समितियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें ग्राम विकास के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था!

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम विकास समिति की अवधारणा एवं उद्देश्य, समिति के कार्यों की रुपरेखा, आवश्यक दस्तावेजीकरण, समिति द्वारा किए जाने वाले नवाचार तथा आदर्श ग्राम की संकल्पना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, इसके साथ ही नवांकुर सखी की भूमिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण,जल, जंगल, जमीन के महत्व तथा ग्राम समाज में जनजागरण और सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया!

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया की किस प्रकार समितियां सामुहिक प्रयासों से गांव में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और जल गंगा संवर्धन अभियान, संस्कार केन्द्र, सामाजिक कार्यों के विकास को आगे बढ़ा सकती है !

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने ग्राम विकास में स्थानीय समुदाय की सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा प्रस्फुटन समितियों को ग्राम स्तर पर जागरूकता सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की !

इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक श्री महेश कुमार खराडे मुख्य अतिथि श्री आकाश कोहली, अध्यक्ष प्रभारी कृषि उन्नति अन्नदात्री ज्ञानवर्धनी संस्था, सेक्टर प्रभारी दिनेश महाजन, परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, रवि सोलंकी पेसा एक्ट ब्लाक समन्वयक, उपस्थित रहे!

प्रशिक्षण का संचालन रमेश अवासे द्वारा किया गया!

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यगण नवांकुर सखीयां, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि डोंगर सिंह वास्कले, किशोर बडौले, पर्वत सिंह सिसौदिया, महेश मालवीया, योगेश गोपाल , राजेन्द्र ठाकुर, शांतीलाल खोडे सहित ग्राम के अन्य नागरिकों ने भी सहभागिता की!

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई नवांकुर संस्था सचिव पप्पू गोपाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया!

0
0 views

Comment