जिलाधिकारी दीपक मीणा की पहल, सुबह 6 से रात 8 बजे तक मिलेगा समाधान
गोरखपुर। आम जनता को एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य कुकिंग गैस सिलेंडर की आपूर्ति, बुकिंग और वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित गैस एजेंसी और अधिकारियों तक भेजा जाएगा, जिससे समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जा सके।
☎ कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर:
0551-2201052
यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति, बुकिंग, वितरण या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।