बहराइच मे खम्भे पर चढ़ कर लाइन सही करते टाइम अचानक लाइट आ जाने से विद्दुत कर्मचारी की मौत
गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (आईमा मीडिया )
*बहराइच में बिजली के खम्भे पर काम कर रहे एक लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।*
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना थाना दरगाह क्षेत्र के गुल्ला बीर इलाके की है, जहां बिजली के खम्भे पर कार्य कर रहे लाइनमैन दीप नरायन मौर्या (40 वर्ष) अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक जनपद बहराइच के ग्राम मिर्जापुर, थाना रामगांव का निवासी बताया जा रहा है।
घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग डीएम आवास पहुंच गए और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था और बिजली सप्लाई बंद किए बिना ही लाइनमैन को खम्भे पर काम करने के लिए भेज दिया गया था।