logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज कन्नौज यूपी SI परीक्षा के चलते ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, कानपुर सेंट्रल से झांसी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी कतार

यूपी SI परीक्षा के चलते ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, कानपुर सेंट्रल से झांसी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी कतार
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही यूपी सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के कारण रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर कानपुर सेंट्रल से झांसी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही।
शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षा देने के लिए दूर-दराज जिलों से आए हजारों छात्र झांसी और आसपास के परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हुए। इस कारण ट्रेन के सामान्य डिब्बों में काफी भीड़ हो गई और कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। कई ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण छात्र दरवाजों के पास और गलियारों में खड़े होकर यात्रा करते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है कि परीक्षा के कारण अचानक भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और यात्रियों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई। वहीं अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।
संवाददाता : अमित कुमार
AIMA Media, कन्नौज

37
9899 views

Comment