चिराग पासवान ने मां कामाख्या मंदिर में टेका माथा
गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए प्रार्थना की कि मां कामाख्या का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।