logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना में कुख्यात मानस सिन्हा गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचते दबोचा गया; कई हथियार बरामद।

पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात अपराधी मानस सिन्हा को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी की हत्या की साजिश रच रहे थे।
मामला खाजेकला थाना क्षेत्र के महाराजा बालू घाट का है। जानकारी के मुताबिक ब्लू रंग की कार में बैठकर मानस सिन्हा अपने साथी आरिफ उर्फ जॉनी के साथ हत्या की योजना बना रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के साथ मिलकर पुलिस की टीम गठित की गई और मौके पर छापेमारी की गई।
पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब ब्लू रंग की कार के पास पहुंची और तलाशी ली, तो दोनों आरोपियों को कार के अंदर से ही पकड़ लिया गया।
व्हाट्सएप चैट से मिले अन्य आरोपियों के सुराग
गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट से तीन अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने हर्ष राज, अमित कुमार और राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
देसी पिस्टल और कट्टा सहित कई सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 6 मैगजीन, 5 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल, पिस्टल कवर, ₹26,050 नकद सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।
लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मानस सिन्हा, अमित कुमार और राकेश कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ खाजेकला, आलमगंज, भागलपुर कोतवाली और मुजफ्फरपुर समेत कई थानों में अवैध हथियार, लूटपाट और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

1
210 views

Comment