logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड देहरादून जिला अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश एलपीजी गैस की विवरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के

एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध संग्रहण पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को होगी जेल✍️
👉 जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में गैस वितरण में अनियमितता, अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस का अवैध भंडारण, कालाबाजारी, बिचौलियों की संलिप्तता या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी को सील किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा बीएनएस के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
👉जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारी और पूर्ति निरीक्षक के साथ गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी कर स्टॉक, वितरण और बैकलॉग की जांच करें। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर सिलेंडर जब्त कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम के निर्देश पर गैस से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आपदा कंट्रोल रूम में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक गैस संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं।
👉जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन एक घंटे तक कंट्रोल रूम में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर गैस वितरण, स्टॉक बैकलॉग और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे। साथ ही प्रिंट व सोशल मीडिया से प्राप्त इनपुट्स पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि एक बार गैस बुकिंग करने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन के बाद ही संभव होगी✍️

16
2171 views

Comment