logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ से खगड़िया में हुआ विकास महाअभियान का भव्य श्रीगणेश

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज
खगड़िया, 13 मार्च
||समृद्धि यात्रा और विराट जनसभा ऐतिहासिक गरिमा के साथ सम्पन्न - राकेश पासवान शास्त्री ||
||मुख्यमंत्री के अभिनंदन में खड़े जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश सहित एनडीए कार्यकर्ताओं को मिला स्नेहिल आशीर्वाद ||

||खगड़िया में ‘समृद्धि यात्रा’ का ऐतिहासिक पड़ाव, विकास के नवयुग का हुआ शुभारंभ||

बिहार की विकासगाथा में शुक्रवार का दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ । जब बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित “समृद्धि यात्रा” का भव्य आगमन खगड़िया की धरती पर हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरा जिला उत्साह, आशा और राजनीतिक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया।

नगर की सड़कों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर एनडीए के ध्वज, आकर्षक बैनर, होर्डिंग तथा सुसज्जित तोरणद्वार मानो अपने लोकप्रिय जननायक के स्वागत में आत्मीयता से पलक-पांवड़े बिछाए खड़े थे।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने संसारपुर से नगर सुरक्षा तटबंध बायपास मार्ग का निरीक्षण करते हुए पुनः संसारपुर मैदान पहुंचकर विकास और जनविश्वास के एक ऐतिहासिक अध्याय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 328 करोड़ रुपये की लागत से 301 विकास योजनाओं का शिलान्यासकिया ।उद्घाटन और लोकार्पण कर खगड़िया के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ता से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। इस निरीक्षण के माध्यम से उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार की प्रगति केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर साकार होते कार्यों से ही उसकी वास्तविक पहचान निर्मित होती है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया। तत्पश्चात विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 24 नवम्बर 2005 से अब तक की राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। उनके उद्बबोधन में केवल राजनीतिक विमर्श ही नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा और विकास की दूरदर्शी रूपरेखा भी स्पष्ट रूप से प्रतिध्वनित हुई।
प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि एनडीए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया, वह खगड़िया की राजनीतिक स्मृतियों में दीर्घकाल तक अंकित रहेगा।
उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा वस्तुतः बिहार के जन-जन की उन्नति और समृद्धि का नवप्रभात है। यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं, विश्वास और विकास की सामूहिक चेतना का महोत्सव है।
उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री का यह आगमन खगड़िया के लिए मात्र एक प्रशासनिक पड़ाव नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में दृढ़ संकल्प, सुशासन और विकासोन्मुख प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
संसारपुर मैदान में उमड़ा जनसैलाब और गूंजते जयघोष केवल भीड़ का कोलाहल नहीं थे, बल्कि उस अटूट विश्वास की प्रतिध्वनि थे कि बिहार का भविष्य विकास, स्थिरता और जनकल्याण की सुदृढ़ राह पर निरंतर अग्रसर है।
संसारपुर मैदान स्थित हेलिपैड पर हैलिकॉप्टर से जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी तथा जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ के साथ जब आगमन हुआ, उसी क्षण एनडीए के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन करने लगे। सभी कार्यकर्ता ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त कर गौरवान्वित और प्रफुल्लित हो उठे।
खगड़िया में समृद्धि यात्रा का यह पड़ाव जनमानस में व्यापक चर्चा और उत्साह का विषय बना हुआ है।
स्थानीय जनमानस का मानना है कि यह दिवस केवल स्वागत और उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि विकास के नवसंकल्प और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने वाला ऐतिहासिक क्षण बनकर उभरा है।

43
4823 views

Comment