logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छपारा - घर में घुसा कबर बीज्जू, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

छपारा नगर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली कबर बीज्जू अचानक एक घर में घुस गया।

यह घटना खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव के घर की है, जहां शाम करीब 7 बजे कबर बीज्जू घर के आंगन में आ गया और सीढ़ियों के नीचे जाकर बैठ गया।

जंगली जानवर को घर के भीतर देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के चंद्रविनय के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी उदय उइके अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कबर बीज्जू को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता से किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाव हो गया।

5
80 views

Comment