बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर: शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बारीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान का है, जहां शुक्रवार शाम एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक का नंबर JH 05 CR 0652 है।
बताया जा रहा है कि बाइक मालिक ने अपनी बाइक दुर्गा पूजा मैदान के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया।
घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और पुलिस गश्ती को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा सकती है।