खंडार : बालेर अष्टभुजा देवी मेले में नाल दंगल में 131 किलो नाल उठाकर विजेता बना सत्येंद्र गुर्जर बने ‘
खंडार क्षेत्र के ग्राम बालेर में आयोजित श्री अष्टभुजा देवी मेले के दौरान नाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पहलवान सत्येंद्र गुर्जर ने 131 किलोग्राम की भारी नाल उठाकर सभी को हैरान कर दिया और ‘दंगल केसरी’ का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता को देखने के लिए मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजकों ने बताया कि नाल दंगल प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। अंत में विजेता पहलवानों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
मेले के दौरान घोड़ी दौड़, कुश्ती दंगल और अन्य पारंपरिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।