logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घोषणा तो हो गई, अब जनता को इंतजार है कि देवगढ़ उप तहसील कब धरातल पर उतरेगी।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि उदयपुर अंतर्गत देवगढ़ में नवीन उप-तहसील की स्थापना की घोषणा के साथ ही दीर्घकाल से लंबित बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई है।

इस जनहितकारी निर्णय हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का हृदय से आभार।

देवगढ़ में उप-तहसील के सृजन से उदयपुर सहित समीपवर्ती ग्रामीण अंचलों के हजारों नागरिकों को अब राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु सुदूर कार्यालयों में नहीं जाना होगा।

देवगढ़ में उप-तहसील की स्थापना से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, आमजन के समय एवं व्यय की बचत होगी और शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच भी सुदृढ़ होगी।

समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों को बधाई!

13
287 views

Comment