15 मार्च तक कार्य पूरे करने के निर्देश
लालसोट
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीणा ने किसान सेवा केंद्र भवन लालसोट, रामगढ़ पचवारा और बिलौना कला में सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में फार्म पौड निर्माण, काँटेदार तारबंदी, सिंचाई पाइपलाइन, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, भूमिहीन कृषि श्रमिक योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जिप्सम वितरण, फसल प्रदर्शन और मिनीकिट्स वितरण सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
मीणा ने सभी लंबित कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने तथा स्वीकृत कार्यों का पोस्ट वेरिफिकेशन कर पात्र किसानों को समय पर अनुदान दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
बैठक में सहायक कृषि अधिकारी शिवकुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, दिनेश कुमार सैनी सहित कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।