logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाती के विवाह समारोह में सबका हालचाल लेने वाले कैलाश बिहारी का अचानक निधन, जिले में शोक की लहर।

बाराबंकी- वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता पाटेश्वरी प्रसाद के पिता श्री कैलाश बिहारी के अचानक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि स्व. कैलाश बिहारी अपने प्रिय नाती पुलिस जवान रवि के विवाहोपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में महज दो घंटे पहले तक पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। वे समारोह में आए सभी आगंतुकों से हंसी-खुशी मिल रहे थे, उनका कुशल-क्षेम पूछ रहे थे और सभी से आत्मीयता के साथ नाश्ता-भोजन करने का आग्रह कर रहे थे।
समारोह समाप्त होने के बाद करीब रात 12 बजे वे अपने घर पहुंचे और विश्राम करने चले गए। रात करीब दो बजे अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर उनके ज्येष्ठ पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
स्व. कैलाश बिहारी अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम यात्रा में पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, अजय सिंह गुरु, पंडित राजनाथ शर्मा, धन्नजय शर्मा, अशोक शुक्ला, शिवशंकर शुक्ला, विनय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केके द्विवेदी राजू भैया, चंद्रकांत मौर्य, रत्नेश कुमार, कपिल यादव, अंकित मिश्र, अशोक सैनी, श्रीनिवास त्रिपाठी, आसिफ हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सभी ने कमरियाबाग स्थित बैकुंठ धाम पहुंचकर स्व. कैलाश बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

0
102 views

Comment