logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड समारोह में कोटा के वी.के. जेटली सम्मानित।

कोटा। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश की उत्कृष्ट औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड से जयपुर में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई तथा सहकारिता मंत्री गौतम दक उपस्थित रहे।
अवार्ड समारोह में चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदेश की 41 संस्थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर पोद्दार पिगमेंट के एस.एस. पोद्दार और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में कोटा के करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन व इम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) के मुख्य सलहाकार वी.के. जेटली को भी सम्मानित किया गया। जेटली ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर समाज और औद्योगिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।
अवार्ड समिति के अनुसार, जूरी द्वारा चयनित औद्योगिक संस्थानों और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष, उपलब्धियों और सफल जीवनयात्रा को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी प्रेरक कहानियाँ लाखों लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन, उद्योगपति और शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

2
25 views

Comment