बीडीवीआईसी में खेल सांसद किट का वितरण, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संवाददाता: देव ठाकुर
बिल्सी (बदायूँ)। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी में खेल सांसद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। यह किट स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी से जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार रिछारिया द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की। खेल सांसद प्रतियोगिता में विद्यालय की कबड्डी और वॉलीबॉल टीम विजेता रही, जबकि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को आगामी जोन स्तर की प्रतियोगिता, जो 16 मार्च 2026 से डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में आयोजित होगी, के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय के पीटीआई वरुण कुमार सिंह और अमित दीक्षित की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से खिलाड़ी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी खबर को प्रकाशित कराने हेतु संपर्क करें-
मीडिया प्रभारी देव ठाकुर