गौरियामऊ स्टेशन पर सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश
गौरियामऊ स्टेशन पर सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश
अयोध्या। गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी और ट्रेनों के सीमित ठहराव से नाराज ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव और रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन पर केवल दो ट्रेनों का ही ठहराव होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
साथ ही रेलवे लाइन पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने स्टेशन के पूरब दिशा में अंडरपास बनवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अमलेश वर्मा, राम मिलन, माधुरी, मनीराम वर्मा, सूर्यभान वर्मा, कृष्णमगन, शिवशंकर, अमरजीत समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।