क्या मामला है LPG का
चार दिन पहले तक “सरकारी सूत्र” कह रहे थे – देश में LPG की कोई कमी नहीं। आज सरकार Essential Commodities Act लगाकर गैस कंट्रोल कर रही है। रिफाइनरियों को गैस डायवर्ट करने के आदेश दे रही है और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन कर दी गई है।
पहला सवाल है -
सूत्र झूठ बोल रहे थे या सरकार?
पश्चिम एशिया का युद्ध अब भारत की रसोई और रोज़गार तक पहुँच चुका है। आज ढाबे, होटल, छोटे रेस्टोरेंट और लाखों छोटे कारोबार कमर्शियल गैस की कमी से जूझ रहे हैं।