logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशीराम जयंती सामाजिक परिवर्तन दिवस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जुपिटर हाल में बदायूं के कांग्रेसियों ने की सहभागिता

बदायूं 13 मार्च 2026 लखनऊ में मान्यवर काशीराम जयंती सामाजिक परिवर्तन दिवस के प्रांतीय आवाह्न पर बदायूं से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर मनरेगा श्रीमती सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता उपासना सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौड़, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सद्दाम सैफी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के सचिव मुन्नालाल पाल एडवोकेट, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
लखनऊ में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राहुल गांधी जी ने आवाह्न किया की हम सब लोगों को मिलकर 85% जो की पावर से दूर है उनको पावर मिलने के लिए मेहनत करनी होगी ।
कार्यक्रम में स्वर्गीय मान्यवर काशीराम जी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ जिसको की सभी उपस्थित साथियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया जिसमें कि बदायूं जनपद के लोग भी शामिल थे।

0
0 views

Comment