logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सवाई माधोपुर, 13 मार्च। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 15 से 19 मार्च तक जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आ

सवाई माधोपुर, 13 मार्च।
जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 15 से 19 मार्च तक जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 15 मार्च को सुबह 7 बजे दशहरा मैदान से सर्किट हाउस तक आयोजित ‘विकसित रन’ से होगी। इसी दिन विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में “राजस्थान को जानें डिजिटल क्विज” के तहत निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
साथ ही 15 से 19 मार्च तक रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में एक जिला एक उत्पाद (मार्बल मूर्तिकला), हस्तशिल्प और हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, हैंडीक्राफ्ट और खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस, 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 18 मार्च को गलता मंदिर में महाआरती और किसान-पशुपालक समृद्धि दिवस के कार्यक्रम होंगे।
समारोह का समापन 19 मार्च को शाम 7 बजे रामलीला मैदान सवाई माधोपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

4
67 views

Comment