logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनियमितताओं में दोषी पाई गई ग्राम प्रधान संगीता सिंह निलंबित, खाते भी किए गए सीज


अनियमितताओं में दोषी पाई गई ग्राम प्रधान संगीता सिंह निलंबित, खाते भी किए गए सीज
मिर्जापुर: जनपद के विकासखंड मझवा के ग्राम सभा पडेरी की ग्राम प्रधान संगीता सिंह को विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्रीधर सिंह ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच कमेटी गठित की गई।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान संगीता सिंह पत्नी चंद्रभूषण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
साथ ही उनके द्वारा संचालित ग्राम पंचायत से संबंधित सभी खातों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

32
784 views

Comment