logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज मे एक गहरे कुएँ मे गिरा युवक,चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पहुंचे लोग*

*प्रयागराज मे एक गहरे कुएँ मे गिरा युवक,चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पहुंचे लोग*

*प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव के समीप नहर के किनारे एक कूएं में गिरा युवक। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानी लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया। कूएं में गिरे युवक का नाम रवि कुमार भारतीया उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम भारतीया है और वह कैथी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने कूएं के अंदर से आवाज आती सुनी और झाँक कर देखा तो एक युवक कुएं में गिरा हुआ है। दौड़कर जानकारी गांव वालों को दी। गांव के लोग रस्सी लेकर पहुंचे और निकालने का प्रयास करते हुए सुचना करछना थाने पर दी। मौके पर करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और परिवार के लोगों के साथ घर भेजा गया।*

3
48 views

Comment