ईद की तैयारियों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया निरीक्षण
आगामी ईद के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए क्षेत्राधिकारी कैसरगंज द्वारा थाना प्रभारी कैसरगंज एवं चौकी प्रभारी गंडारा के साथ कस्बा गंडारा में पैदल गश्त की,इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की,
इसके साथ ही कैसरगंज सर्किल के सबसे बड़े ईदगाह का भी निरीक्षण किया,ईद की नमाज के दौरान हजारों अकीदतमंद नमाज अदा करते हैं,अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का भ्रमण कर नमाज के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए,नमाज के बाद यहां दिनभर एक बड़ा मेला भी लगता है, जिसमें कई हजार लोगों की भीड़ रहती है,भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है,ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो