डिडवाना निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला दहेज हत्या के आरोप में पति, ससुर समेत चार गिरफ्तार
लालसोट
उपखण्ड के डिडवाना कस्बे में 4 मार्च की सुबह अपने ससुराल में एक विवाहिता की जलने से संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत चार जनों को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मामले के जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने बताया कि डिडवाना कस्बे की आडी नली वाली ढाणी निवासी रीना पत्नी प्रकाश सैनी की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी मिली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस को ससुराल पक्ष के द्वारा मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण मौत होने के बताया था, जिसके बाद मृतका के पिता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडना जला कर मारने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने अनुसंधान के बाद दहेज हत्या के आरोप में पति प्रकाश सैनी, जेठ अखिल सैनी, ससुर पप्पूलाल सैनी, सास पप्पी देवी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने चारो आरोपियों को जेल भेज दिया।