logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ नगर में ऐतिहासिक क्षण

राठ नगर में ऐतिहासिक क्षण
UPSC CSE 2025 में डॉ. यशवर्धन सिंह, पुत्र श्री डॉ. सुरेन्द्र सिंह राजपूत (प्राचार्य, ब्रह्मानंद महाविद्यालय, राठ) ने AIR-212 प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया।

नगर में प्रथम आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी की तपोभूमि समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि के साथ उन्होंने अपनी सफलता को गुरुजनों और आशीर्वाद से जोड़ते हुए भावपूर्ण क्षण साझा किए।

स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. यशवर्धन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✨ यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि राठ नगर और ब्रह्मानंद महाविद्यालय की शैक्षिक परंपरा के लिए प्रेरणादायी मील का पत्थर भी है।

3
36 views

Comment