logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत, हर ब्लॉक में हेल्प डेस्क बनाए प्रशासन: चौधरी

बुकिंग नही हो रही, कारोबार भी प्रभावित हो रहा है.

पंचकूला/पिंजौर शुक्रवार 13/03/2026 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा रक्षत शर्मा प्रस्तुति---: विधानसभा कालका हलका क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर विपक्ष ने प्रशासन और सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस के कालका से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी शुक्रवार को पिंजौर में एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें गैस की समस्या से अवगत कराया।
इस दौरान लोगों ने बताया कि कालका, पिंजौर में लोगों को रसोई गैस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की बुकिंग नहीं हो रही है और जो सिलेंडर पहले से बुक किए गए हैं, वे भी तय समय पर नहीं मिल रहे।
उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से छोटे दुकानदारों और होटल कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही लोगों को यह भी स्पष्ट नहीं है कि गैस कार्यालय कहां है और समस्या के समाधान के लिए किससे संपर्क किया जाए।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों की बात सुनने के बाद पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने उपायुक्त सतपाल शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। डीसी ने समस्या के समाधान की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहे हैं और लोगों को रसोई गैस की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार एक तरफ कह रही है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।
उन्होंने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से मांग की कि रसोई गैस की दिक्कत को देखते हुए हर ब्लॉक में एक हेल्प डेस्क बनाई जाए, ताकि लोग वहां जाकर अपनी गैस से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवा सकें। और उन्हें बार-बार यहां वहां भटकना न पड़े। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में गैस सप्लाई को जल्द सुचारु करने की मांग की।

0
46 views

Comment