logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरानी नियुक्ति पर TET का दबाव बर्दाश्त नहीं, शिक्षकों ने पोस्टकार्ड भेज दर्ज कराया विरोध*

झाँसी अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के निर्देशानुसार, शासन द्वारा वर्षों पूर्व नियुक्त शिक्षकों से अनाधिकृत एवं षड्यंत्रपूर्ण तरीके से पुनः शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने के प्रस्ताव के विरोध में आज झांसी जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया।
इस अभियान में झांसी जनपद के यशस्वी जिला अध्यक्ष भाई अजय यादव जी एवं महामंत्री भाई प्रसून तिवारी जी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारीगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हुए और अपनी एकजुटता व विरोध दर्ज कराया।
शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और न्याय की रक्षा हेतु यह अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर जारी रहेगा।
सभी साथियों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
✊ शिक्षक एकता – शिक्षक सम्मान
✊ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण साहू,अनिल पस्तोर,मनोज यादव,रितुल त्रिपाठी, महेश यादव,मनीष श्रीवास्तव, दीपचंद, मनोज शाक्य,पुष्पेंद्र सिंह,आशीष कुमार,लखन गेवड़ा,चंद्र शेखर,गौरव निरंजन,सुमित गुप्ता, मस्तराम यादव,अमित,रामनारायण, महावीर वैद्य,पवन राय,रविन्द्र प्रकाश खरे उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment