समालखा में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा प्रारम्भ, 1487 प्रतिनिधि शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आज हरियाणा के समालखा में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी एवं माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा भारत माता के चित्र एवं भगवा ध्वज के समक्ष पुष्पार्चन कर किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से कुल 1487 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में संगठनात्मक विषयों, राष्ट्रहित से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक मानी जाती है, जिसमें पूरे देश से प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहते हैं।
✍️ सुनील कुमार राजपूत
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
🚩