logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Gic ग्राउंड में हो रही मीनेश प्रीमियर लीग के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए

झाँसी-पहला मुकाबला हीरो इलेवन भेल और ट्रेन मैनेजर टाइगर के मध्य खेला गया जिसमें ट्रेन मैनेजर टाइगर की टीम ने पहले खेलते हुए 12.4 ओवर में 58 रन बनाए और ऑल आउट हो गई देवेंद्र निरंजन ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए ब में हीरो इलेवन भेल की टीम ने 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ये मुकाबला 10 विकेट जीता
महेंद्र सिंह ने 43 रनो की पारी खेली
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच देवेंद्र निरंजन रहे
दूसरा मुकाबला वर्कशॉप वैगन और वर्कशॉप रॉयल के मध्य खेला गया जिसमें वर्कशॉप वैगन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 135 रन बनाए जिसमें दादर अमान ने 65 रनो की पारी खेली
जवाब में वर्कशॉप रॉयल की टीम सिर्फ 88 रनो तक ही पहुंच सकी और 47 रनो से ये मुकाबला हार गई
अतुल सिंह ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए
मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार रोहित कुमार को प्रदान किया।
तीसरा मुकाबला दातार नागर परवई और भेल इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें दातार नागर परवई की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 182 रन बनाए जिसमें अंकेश कुमार ने शानदार 108 रनो की पारी खेली जवाब में भेल इलेवन की टीम 15 ओवर में सिर्फ 95 रन ही बना सकी और ये मुकाबला 87 रनो से हार गई मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अंकेश कुमार बने
सभी मैचों के एम्पायर जीतू मीना और हंसराज मीना रहे स्कोरर सनम रहे कमेंटेटर सागर तिवारी रहे सभी मैचों का लाइव प्रसारण sk कोठारी यूट्यूब चैनल पे किया जा रहा है मीनेश कमेटी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

4
179 views

Comment