logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सामाजिक विकास में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका*

विकासखंड रामा - सामाजिक विकास के कार्यों में प्रस्फुटन समितियां ग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और समाज के विकास के लिए स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन की दिशा में कार्य करती है।
उक्त उद्बोधन आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रामा,के सेक्टर पारा की नवांकुर संस्था रजला ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजित प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथि परिषद् के जिला समन्वयक श्री प्रेम सिंह चौहान, द्वारा कही गई, । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती केसरी हीहोर, ब्लॉक समन्वयक श्री तेजसिंह सिंह देव , उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान जी का स्वागत सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम के मेंटर्स अर्पित भूरिया द्वारा किया गया, स्वागत भाषण एवं कार्यशाला की रूप रेखा, संस्था प्रमुख मुनिया हीहोर द्वारा बताया कि प्रस्फुटन समिति का यह प्रशिक्षण ग्राम में कार्य करने में सहायक होगा , आज सेक्टर की 5 समितियों के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों द्वारा इस प्रशिक्षण में सह भागिता की गई है। अतिथि श्रीमती केसरी हीहोर द्वारा, इस प्रशिक्षण में आपको सभी सामाजिक कार्य करने की विधि को बताया जायेगा। आपको आगे बढ़ने में यह प्रशिक्षण जरूर काम आयेगा आपको सफलता तभी मिलेगी जब आप प्रशिक्षित होंगे।, हमारे ग्रामों में जागरूकता की कमी , शासकीय योजनाओं को घर घर पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी, मुख्य अतिथि
परिषद् के
जिला समन्वयक श्री प्रेम सिंह चौहान ने जन अभियान परिषद के बारे में विस्तार से परिचय दिया और परिषद की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजीकरण को समझाया। समितियों को अपने ग्राम को आदर्श ग्राम बनाना होगा, इस कल्पना को हमे तभी पूर्ण कर सकते हैं जब आप परिपूर्ण होंगे प्रशिक्षण इसका एक मात्र विकल्प है, आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपने ग्राम के सभी सदस्यों एवं ग्राम वासियों को अपने ग्राम में प्रशिक्षण देंगे ,
ब्लॉक समन्वयक श्री तेज सिंह देव ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर प्रकाश डाला,और इसमें युवाओं की भूमिका के बारे में सभी को अवगत करवाया। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। नशामुक्ति। शिक्षा स्वास्थ्य,पर्यावरण एवं,जैविक कृषि के बारे में बताया , कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती की आवश्यकता है।जिस प्रकार से हमारा स्वास्थ्य खराब हो रहा है । ओर खेती से हमें मुनाफा भी कम होता जा रहा हमे अपने ग्रामों को जैविक खेती की ओर ले जाना होगा खेती को लाभ का धंधा बनाना होगा।तभी हम अपने ग्राम को विकास की ओर ले जा पाएंगे, सभी को समझाया।
मेंटर अर्पित भूरिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को लेकर सभी से अपने विचार साझा किये।बताया कि वर्तमान में गर्मी प्रचंड हो रही है हमें पर्यावरण और जल का संरक्षण करना होगा। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और संरक्षण के लिए भी समझाया। ओर सभी को स्वदेशी जागरूकता के लिए संकल्प भी दिलवाया।
प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल संचालन, संस्था के सचिव श्री मुनिया हीहोर द्वारा किया गया, आभार व्यक्त प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री राम सिंह पाल, सी एम इंटर्नशिप श्री अर्जुन भाबर द्वारा किया गया।

1
163 views

Comment